ARARIA NEWS : पूर्णिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को जोगबनी तक विस्तारित करने की उठी मांग

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : पूर्णिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जोगबनी तक विस्तारित करने की मांग की गई है। इस संबंध में, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्णिया में प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रारंभिक परिचालन जोगबनी से किया जाए। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि हाल ही में सरकार द्वारा पूर्णिया से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है, जिसके लिए वह क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अररिया संसदीय क्षेत्र तथा सीमावर्ती इलाकों के लोगों की यह विनम्र प्रार्थना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रारंभिक परिचालन जोगबनी से हो।
सांसद ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जोगबनी बिहार का एक प्रमुख व्यापारिक और सीमावर्ती नगर है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण इस क्षेत्र की रणनीतिक, व्यापारिक और आर्थिक महत्ता विशेष है। यदि वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जोगबनी से किया जाता है, तो अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी सहित सीमावर्ती इलाकों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही, इससे यहाँ के व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन को भी अद्भुत बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने रेल मंत्री से सविनय अनुरोध किया है कि पूर्णिया से प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस को जोगबनी से प्रारंभ करने की कृपा करें, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र की जनता भी इस आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ उठा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon