ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रोजी कुमारी ने आज डीआरडीए सभागार में रानीगंज और भरगामा प्रखंडों के आवास और मनरेगा कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मनरेगा योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करना था।बैठक के दौरान, उप विकास आयुक्त ने आवास योजना के कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को पहली किस्त मिल चुकी है, वे जल्द से जल्द प्लीथ (नींव) का निर्माण पूरा करें, और जिन लाभार्थियों को दूसरी किस्त मिली है, वे छत की ढलाई (Roof cast) और आवास पूर्णता का कार्य समय पर सुनिश्चित करें।इसके साथ ही, उन्होंने मनरेगा के तहत चल रही वृक्षारोपण योजना की प्रगति की भी समीक्षा की और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।इस बैठक में निदेशक डीआरडीए, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी भी उपस्थित थे।
ARARIA NEWS : उप विकास आयुक्त ने आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


