ARARIA NEWS : अररिया में जिला प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की पूरी, 12 अगस्त को निकलेगी प्रभात फेरी

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया में जिला प्रशासन और बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं।वही, आज खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर रैली में उत्साह के साथ भाग लिया। रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे गूंजे। वही आज सोमवार को अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम की लाइटिंग, सेल्फी बूथ और तिरंगा वितरण केंद्र भी लगाए जाएंगे।

वही, 12 अगस्त को अररिया जिला मुख्यालय स्थित एच.ई. हाई स्कूल से तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे से टाउन हॉल में तिरंगा रंगोली और तिरंगा राखी प्रतियोगिता होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया गया है। वही,15 अगस्त को शाम 4 बजे टाउन हॉल में देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को सौंपी गई है, जो विभिन्न संस्थाओं से समन्वय करेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon