ARARIA NEWS :डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार सहित विभिन्न राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon