ARARIA NEWS : अररिया के जोकीहाट में बिजली पोल लदे ट्रैक्टर पलटने से वाहन चालक की मौत

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया के जोकीहाट में एक दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है ये घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखरिया गांव में हुआ है और वही, बिजली पोल लदा ट्रैक्टर बैक करते समय पलट गया। हादसे में चालक मोहम्मद माजिद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही, जख्मी चालक को पहले जोकीहाट रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अररिया रेफर किया गया।

हालत में सुधार न होने पर उन्हें पूर्णिया हायर सेंटर भेजा गया। वही, बताया जा रहा है की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक माजिद जोकीहाट प्रखंड के बगडहरा पंचायत के काकन गांव के रहने वाले थे। वे शेरलनघा गांव के बिजली ठेकेदार मसूद के ट्रैक्टर चलाते थे। उनकी दो पत्नियां और छह बच्चे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वही, जोकीहाट पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon