ARARIA NEWS : पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश से अररिया में नूना नदी उफान पर, खतरे में सड़कें, 25 गांवों से संपर्क टूटने का खतरा भी मंडराया

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : पड़ोसी देश नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार के अररिया में नूना नदी उफान पर है। वही बताया जा रहा है कि अररिया के पलासी प्रखंड के पिपारा कोठी हाट पुल के पास नदी में तेज कटाव शुरू हो गया है, जिससे पुल से सटी मुख्य सड़क खतरे में पड़ गई है। यह सड़क क्षेत्र के 6 पंचायतों और करीब 25 गांवों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ती है। वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे मिट्टी के कटाव की गति इतनी तेज है। यदि दो-तीन दिनों के भीतर कोई रोकथाम नहीं हुई, तो नदी सड़क को अपनी चपेट में ले लेगी। इससे पूरे इलाके का सड़क संपर्क टूट सकता है। जिला मुख्यालय भी पहुंचना काफ़ी मुश्किल हो जाएगा ।

वही इस संदर्भ में ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर स्थिति के बावजूद सुस्त रवैया अपनाए हुए है। वही ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही जिला पदाधिकारी ने कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था और कटावरोधी कार्य शुरू करने का निर्देश भी दिया था, लेकिन अब तक किसी तरह का इस दिशा में कोई अमल नहीं की गई। इस संदर्भ में अररिया आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि वे स्थिति से अवगत हैं। संबंधित इंजीनियर को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही कटावरोधी कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने माना कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र का यातायात ठप हो सकता है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon