ARARIA NEWS : अररिया व फारबिसगंज में शुरू हुआ ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर, मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अररिया एवं फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में 15 जुलाई से ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। यह केंद्र विधानसभा चुनाव की घोषणा तक संचालित रहेगा, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम मशीन के उपयोग की जानकारी देना और उनमें मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अररिया के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी रवि प्रकाश व फारबिसगंज एसडीओ द्वारा इन केंद्रों की स्थापना की गई है।

केंद्रों पर ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो मतदाताओं को वोट डालने की प्रक्रिया, वीवीपैट पर्ची, मॉक पोल आदि की जानकारी दे रहे हैं। निर्वाचन पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल से वोट प्रतिशत में सुधार की अपेक्षा की जा रही है। उद्घाटन के मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी अमर कुमार समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon