ARARIA NEWS : पहली रोटी गाय को, घर-घर जाकर गो माता के लिए रोटियां जुटाएगा ये खास वाहन, फारबिसगंज में युवाओं की अनूठी पहल

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला के फारबिसगंज में मारवाड़ी युवा मंच के युवाओं ने गौ माता की सेवा के लिए एक अनूठी पहल की शुरूआत की है। वही, इस संस्था ने रोटी बैंक रिक्शा की शुरुआत की है, जो ये रिक्शा जन्माष्टमी पर्व के दिन से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे सुबह तक शहर में घर-घर जाकर गौ माता के लिए रोटी और अन्य खाद्य सामग्री एकत्र करेगा। वही, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि यह सेवा जन्माष्टमी पर्व से शुरू हो जाएगी।

यह पहल गो सेवा के प्रति जन सहभागिता और जागरूकता को बढ़ाने और लोगों को गो-संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। वही, मारवाड़ी युवा मंच के इस पहल को फारबिसगंज शहर के लोगों ने खूब सराहा है। वही, इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर, महामंत्री निखिल चिरानिया और कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, निशांत गोयल, पूर्व सचिव कुणाल केडिया, जयंत पांडिया, अमन अग्रवाल, प्रमोद केडिया, देवेश गोलछा, विवेक खेमानी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon