ARARIA NEWS : फिट इंडिया आंदोलन का हिस्सा होगा फिट अररिया अभियान – सांसद

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर अररिया स्थित खेल भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने फिट अररिया हिट इंडिया अभियान की शुरूआत की घोषणा की l सांसद ने बताया कि इस अभियान के तहत आगामी 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक अररिया जिला में “सांसद खेल महोत्सव 2025” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिले के लिए एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ होगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर से लेकर समाज के अंतिम पायदान तक के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाना, युवाओं में खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा समाज में एकजुटता का संदेश फैलाना है।

सांसद ने कहा कि इस खेल महोत्सव के दौरान कई देशज और पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी उम्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही कुछ आयोजन 40- से 60 वर्ष के लोगों के लिए भी किया जाएगा ताकि फिट अररिया हिट इंडिया अभियान को सफल किया जा सके और खेलों के माध्यम से सभी संमुदाय के लोगों में एकजुटता का संदेश दिया जा सके। इस पहल का उद्देश्य सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में खेल आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना है। साथ ही यह कार्यक्रम खेल मंत्रालय की दृष्टि के अनुरूप खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करेगा, स्वदेशी एवं मुख्यधारा खेलों को बढ़ावा देगा और युवाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करेगा। सांसद खेल महोत्सव 2025 के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी शीघ्र ही सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए साझा की जाएगी। प्रदीप सिंह ने इस अवसर पर कहा, “सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिट इंडिया का संदेश हर घर तक पहुँचाने का एक अभियान है। अररिया से इसकी शुरुआत पूरे देश के युवाओं को प्रेरणा देगी।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon