ARARIA NEWS : जिला नियोजनालय और संयुक्त श्रम भवन में 17 जुलाई को होगा जॉब कैंप का आयोजन

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया में जिला नियोजनालय और संयुक्त श्रम भवन में 17 जुलाई को जॉब कैंप का आयोजन होगा। चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड फील्ड वर्क के लिए 30 युवाओं की भर्ती करेगी। कंपनी ने न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी है। आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वही, संदर्भ में जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि बिहार के सभी युवक इस कैंप में हिस्सा ले सकते हैं। उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लानी होगी।

कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर ही उम्मीदवारों का चयन करेंगे। वही, इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है। किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय भी देय नहीं होगा। इच्छुक उम्मीदवार समय पर जिला नियोजनालय, अररिया पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon