ARARIA NEWS : जोकीहाट पुलिस ने 150 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 150.48 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हाईवे 327 ई पर की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बोलेरो गाड़ी में भरकर मधुबनी ले जाई जा रही है। इस सूचना पर, सब-इंस्पेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में सशस्त्र बल की एक टीम ने रानी चौक के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने लगा। लेकिन, सशस्त्र जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो पुलिस दंग रह गई।

गाड़ी की ऊपरी सतह पर एक गुप्त तहखाना बनाया गया था, जिसमें विदेशी शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है, जो पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के मेनत टोला का रहने वाला है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस तस्करी गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon