ARARIA NEWS : नरपतगंज को मिली जनसाधारण एक्सप्रेस की सौगात, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया के लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नरपतगंज रेलवे स्टेशन से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई ट्रेन के शुरू होने से नरपतगंज समेत पूरे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है। अब आम लोगों को अमृतसर, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों की यात्रा के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिल गया है।

सीमांचल में लगातार बढ़ रही हैं रेल सुविधाएं
इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विशेष पहल पर सीमांचल में लगातार नई रेल सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अररिया संसदीय क्षेत्र से कई नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है, जिससे यहाँ की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

प्रदीप कुमार सिंह ने यह भी घोषणा की कि जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस का ठहराव अब अररिया आर एस में भी होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को और भी सुविधा मिलेगी। इस ऐतिहासिक मौके पर स्थानीय विधायक जय प्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवयंति यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा, राजा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, रेलवे अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम जनता मौजूद थी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon