ARARIA NEWS : NDPS केस में दोषी को 7 साल जेल और ₹1 लाख जुर्माना

ARARIA NEWS : अररिया जिले की विशेष अदालत ने नरपतगंज थाना कांड सं. 93/24 के आरोपी सरोज श्रेष्ठ को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए 7 साल का सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने निर्देश दिया कि यदि जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो आरोपी को 6 महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह निर्णय अररिया पुलिस की प्रभावी जांच, ठोस सबूत और समय पर प्रस्तुत चार्जशीट पर आधारित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सजा जिले में ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम की सफलता को दर्शाती है और अपराधियों के लिए सख्त संदेश भी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon