ARARIA NEWS : फारबिसगंज में पीबीएल, इको क्लब और इंस्पायर अवार्ड मानक को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला हुआ आयोजित

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज में ली एकेडमी स्कूल के स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, इको क्लब और इंस्पायर अवार्ड मानक के संबंध में मीडिल और हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों और विज्ञान-गणित शिक्षकों की एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। वही, इस कार्यशाला का उद्देश्य एचएम और शिक्षकों को इन पहलों के बारे में जानकारी देना और उन्हें प्रभावी ढंग से भाग लेने के लिए प्रशिक्षित करना था। जिला तकनीकी टीम के राजेश ठाकुर,राकेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण के सिद्धांतों व विधियों से परिचित कराने के लिए आयोजित की गई है।

इसमें शिक्षक वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए छात्रों को व्यवहारिक वैज्ञानिक सोच के माध्यम से कैसे संलग्न कर सकते हैं, यह सीखेंगे। उन्होंने दीक्षा पोर्टल पर प्रोजेक्ट को अपलोड करने के विभिन्न स्टेपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि इससे बच्चों को करके सीखने में मदद मिलेगा। वही, इस कार्यशाला में इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत क्लास 6 से 12 तक के बच्चों को इस योजना और इसके लाभों के बारे में एचएम व विज्ञान शिक्षकों को जानकारी दी गई। इस योजना के तहत अपने नवीन विचारों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के तरीके भी बताए गए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon