ARARIA NEWS : अररिया में रिहाई से दो महीने पहले कैदी की मौत, शराब के साथ पकड़ाने के जुर्म में काट रहा था सजा

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जेल में बीते पाँच वर्षों से शराब के साथ पकड़ाने के मामले में सजा काट रहे कैदी की जेल में ही मौत हो गई l मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आयेगा. वही इलाज के लिए उसे अररिया सदर अस्पताल लाया गया l जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । वही बताया जा रहा है कि मृतक कैदी पश्चिम बंगाल के मालदा अंतर्गत कमलडांगा फुलडांगा निवासी शिबू घोष पिता गंगाधर घोष को शराब कांड मामले में 05 साल की सजा हुई थी l वह ट्रक में खलासी था l पुलिस चेकिंग में अररिया में ट्रक के साथ शराब पकड़ाया था l जिसमें ट्रक चालक पूर्व में छूट गया l लेकिन खलासी को 5 साल की सजा हुई l जिसका वह सजा काट रहा था।

वही इस मामले को लेकर मृतक के भाई इंदु घोष ने बताया कि वह अपने भाई से मिलने गुरुवार की सुबह मालदा से आया था. बताया कि पुलिस जब उसे लेकर आया तो भाई के मुंह से काफी खून निकल रहा था l शरीर पर कई जगह खून के धब्बे के निशान मिले l पुलिस शिबू घोष को लेकर अररिया सदर अस्पताल पहुंची l जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस मामले को लेकर अररिया मंडल कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने बताया कि मृतक विचाराधीन कैदी को निमोनिया हो गया था l साथ ही अन्य कई बीमारी से वह ग्रसित था l  उसका इलाज कराया जा रहा था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon