ARARIA NEWS : जोगबनी और आनंद विहार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : रेलवे ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल और जोगबनी के बीच एक नई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेन संख्या 04008: आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर से 22 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से रवाना होगी। यह शाम 7:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04007: जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से चलेगी।

कोच और रूट: इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी के कोच उपलब्ध होंगे। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, उतरेटिया (लखनऊ), रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज होते हुए गुजरेगी। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon