ARARIA NEWS : फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में छह एजेंडों को किया गया पारित

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों की बैठक नगर परिषद स्थित मुख्य पार्षद कक्ष में चेयरमैन वीणा देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से गत बैठक की संपुष्टि करने के उपरांत कुल सात मुख्य एजेंडों पर विचार-विमर्श कर छह एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। जबकि एक एजेंडा को बोर्ड की साधारण बैठक में भेजा गया।

जिन छह एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया, उनमें गत बैठक की संपुष्टि के उपरांत के बाद 14 और 15 अगस्त, चेहल्लुम, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, श्री महावीरी झंडा पर आयोजित कार्यक्रम, 15 जुलाई को आयोजित की गई बैठक में लिए गये प्रस्तुत संख्या दो में चयनित योजनाओं की स्वीकृति पर विचार किया गया। वही, इसके अलावे पार्षद द्वारा वार्ड संख्या 01,06,09,13,14, 20 और 25 प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। वहीं वार्ड संख्या 19 के लोगों द्वारा दिये गये आवेदन पर भी विचार विमर्श किया गया। सीताधार से जलकुंभी हटाने पर विचार किया गया। उपरोक्त सभी छह एजेंडा को बैठक ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon