ARARIA NEWS : फारबिसगंज के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन आनंद ने थमा जन सुराज का दामन

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन आनंद ने जन सुराज का दामन थामा। सोमवार को पटना स्थित शेखपुरा हाउस में जन सुराज के प्रशांत किशोर की उपस्थिति में मोहन आनंद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जन सुराज का दामन थामने के बाद मोहन आनंद ने कहा कि उनका यह कदम न केवल उनके सामाजिक सरोकारों को एक राजनीतिक मंच प्रदान करेगा, बल्कि फारबिसगंज जैसे उपेक्षित क्षेत्रों की समस्याओं को जन सुराज की नीतिगत दृष्टि से जोड़ने का एक प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास के संघर्ष को एक व्यवस्थित आंदोलन में बदलने की शुरुआत है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर की सोच, गांव-गांव तक जनसंवाद और नीतिगत बदलाव की जो योजना है, वही आज बिहार और खासकर सीमांचल को चाहिए।मोहन आनंद लंबे समय से फारबिसगंज इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के हक और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आंदोलनरत रहे हैं। प्रशासनिक लापरवाहियों के खिलाफ उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन भी किया है। इधर प्रशांत किशोर ने विश्वास जताया कि मोहन आनंद जैसे ज़मीनी कार्यकर्ता के जुड़ने से सीमांचल में जन सुराज को और मजबती मिलेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon