ARARIA NEWS : अररिया में बच्चों की सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला का आयोजन, पोक्सो एक्ट- नशा मुक्ति और बाल संरक्षण पर हुई चर्चा

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला बाल संरक्षण इकाई ने किया। वही, इस कार्यक्रम में पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति और बाल संरक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई। वही, इस कार्यक्रम का जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष गुजन पाण्डे और डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।वही, न्यायाधीश पाण्डे ने कहा कि, व्यस्त जीवन में लोग कानूनी नियमों पर ध्यान नहीं दे पाते। इसलिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

वही, पटना से आए विशेषज्ञ अजय झा ने पोक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को रोकने में मदद करता है। वही इस कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों को प्रभावित करता है। बाल संरक्षण इकाई ने बच्चों के अधिकारों और कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon