ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया में जिला प्रशासन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अररिया जिला मुख्यालय स्थित एचई हाई स्कूल से शुरू हुई। वही इस यात्रा में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा थाना चौक, एसडीओ आवास और चांदनी चौक से होते हुए वापस एच ई हाई स्कूल पहुंची। मार्ग में बच्चों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।वही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना था। स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपना प्रेम दिखाया।



