ARARIA NEWS : सफलता की कहानी – परिमार्जन प्लस के आवेदन पत्र का किया गया निष्पादन

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : परिवादी एवं परिवाद:- परिवादी सुबेदार मेजर उमेश सिंह, पति- नन्दलाल सिंह, ग्राम- पैकपार, प्रखंड- नरपतगंज, जिला- अररिया, परिवाद अनन्य संख्या 507110109012507332 के द्वारा परिमार्जन प्लस पर किये गए आवेदन का ससमय निष्पादन में हो रहे विलंब के सम्बन्ध में परिवाद दर्ज किया।सुनवाई:- उक्त विषयक परिवाद पत्र के आलोक में लोक प्राधिकार, अंचल अधिकार, भरगामा को शिकायत के निवारण हेतु सूचना निर्गत की गई।

निवारण:- अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फारबिसगंज, कुमार आलोक के समक्ष लोक प्राधिकार, अंचल अधिकारी, भरगामा के द्वारा परिवाद के सुनवाई के पांचवी तिथि दिनांक 25.03.2025 को परिमार्जन प्लस पोर्टल पर परिवादी के आवेदन का विधिवत निराकरण कर दिया गया। निराकरण हो जाने के उपरांत परिवादी के द्वारा ऑनलाइन लगान भुगतान कर लगान रसीद प्राप्त कर लिया गया। परिवादी द्वारा बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम की सराहना की गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon