ARARIA NEWS : जोगबनी में दर्दनाक हादसा – अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : जोगबनी थाना क्षेत्र के किसान चौक पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।एक की मौके पर, दो की अस्पताल में मौत हो गई l  हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के मधुरा वार्ड संख्या 12 निवासी इन्जार (25), जासिम (24) और साहिल (26) के रूप में हुई है। ये तीनों गैरेज मिस्त्री थे और एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से गढ़हा चौक स्थित गैरेज जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान चौक के पास बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे एक पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इंजार और जासिम को ग्रामीण तुरंत फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक जासिम की शादी एक साल पहले ही हुई थी, जबकि अन्य दो युवक अविवाहित थे। घटना की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। शोक में डूबे परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और उन्हें अपने साथ घर ले गए। सूचना मिलने पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत की जानकारी मिली है और परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। उन्होंने मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कही। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon