ARARIA NEWS : स्वस्थ तन-मन के लिए जरूरी है योग- सांसद प्रदीप कुमार सिंह

ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अररिया नगर स्थित हाई स्कूल प्रांगण में पतंजलि योगपीठ अररिया द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में अररिया से लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी शामिल हुए… इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, योग सभी का है और सभी के लिए है! योग सदियों से स्वस्थ और आरोग्य जीवन पद्धति वाली भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। नियमित योगाभ्यास शरीर, मन और विचारों को विकारों से मुक्त बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अमूल्य धरोहर ‘योग’ को पूरे विश्व ने अपनाया है। योग के अभ्यास से आत्मिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसीलिए हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएँ। एक ऐसा आंदोलन, जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon