अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 176 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

अररिया/प्रिंस कुमार : अररिया आरएस (रेलवे स्टेशन) और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कुल 176 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी रविवार शाम को एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने दी।

नहर चौक पर भागने की कोशिश करते पकड़े गए तस्कर

एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरएस थाना पुलिस द्वारा हरिया नहर चौक पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मुड़बल्ला की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन पुलिस जांच को देखकर तेजी से मोड़ने और भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा।

पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट से एक बोरा और डिक्की से तीन सफेद बोरा, कुल 103 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ।

अन्य ठिकानों से भी मिली बड़ी मात्रा

हिरासत में लिए गए तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फरार हुए एक तस्कर और बताए गए अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान:
अली मुर्तुजा के मौसी के घर से 59 लीटर कफ सिरप बरामद हुआ।
रजी अहमद के घर से 14 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इस प्रकार, पुलिस ने कुल 176 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

इस मामले को लेकर आरएस थाना में कांड संख्या 212/25 दिनांक 30.11.2025 को एनडीपीएस एक्ट और 111(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच तस्करों की पहचान इस प्रकार है:

1. मो. शफी अहमद (27 वर्ष):इस्लामनगर, वार्ड सं. 26 (नगर थाना)
2. मो. साहेब (32 वर्ष):आज़ादनगर, वार्ड सं. 19 (नगर थाना)
3. मो. आशिक (22 वर्ष): गैयारी, वार्ड सं. 5 (नगर थाना)
4. अली मुर्तुजा: मोहनी, वार्ड सं. 10 (बौसी थाना)
5. रजी अहमद: बेलवा घाट टोला, वार्ड सं. 8 (बौसी थाना)

जब्ती और गिरफ्तारी में शामिल थे ये अधिकारी:

छापेमारी दल में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार, अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, मन्नान अंसारी, राजनारायण यादव, पूनम कुमारी, सिपाही प्रिंस कुमार, प्रीतम कुमार और लव कुमार शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon