सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होते ही, पुलिस ने युवक को धर-दबोचा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मोहनपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हाथों में अवैध हथियार एवं सामने टेबल पर अवैध हथियार के साथ-साथ कारतूस की वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफतार कर लिया गया तथा उसके विरूद्ध कांड संख्या 75/2025 के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यद्यपि युवक के घर की तलाशी लेने के बाद पुलिस को कोई ऐसा अवैध सामान बरामद नहीं हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर नाथपुर गाव के एक 19 वर्षीय युवक अमन कुमार, पिता अशोक यादव का सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी।

इस वीडियो में अमन कुमार कुर्सी पर बैठकर दोनों हाथों में दो हथियार लिये हुए है तथा उसके सामने स्थित टेबल पर एक हथियार तथा अनेक कारतूस रखे हुए हैं। पुलिस के पास जैसे ही यह वायरल वीडियो पहुंची, उसने इसकी सच्चाई जानने का प्रयास किया तथा उसे मालुम हुआ कि यह युवक नाथपुर गांव का अमन कुमार है। पुलिस ने इस वायरल वीडियो एवं तस्वीर के आधार पर तुरंत चुवक के घर पर छापामारी की।

मौके पर पुलिस को देखते ही अमन भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उसे धर-दबोचा। उसके घर की जब तलाशी ली गई, तब उसके घर से वायरल वीडियो में दिख रही कोई संदेहास्पद समान की बरामदगी नहीं हो पायी। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस छापामारी में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एएसआई संतु सिंह, एएसआई जवाहर मंडल, बीएमपी सिपाही विजय कुमार सिंह, चैकीदार लीलाधर पासवान सहित अन्य पुलिसबल शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon