फारबिसगंज में 7वीं पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी किए गए याद, युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर फारबिसगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। फारबिसगंज शक्ति केंद्र संख्या 7 पर आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 7वीं पुण्यतिथि समारोह में भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। वही, भाजपा नेता प्रवीण कुमार कहा की अटल बिहारी वाजपेयी एक व्यक्ति नही बल्कि विचार है और उनका जीवन संस्कार है।

जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया।भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर देश को सामरिक व आर्थिक रूप से मजबूत किया। उनके नेतृत्व में देश ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध मे दुश्मनों को करारा जवाब देकर जन जन के प्रिय हो गये।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रभारी किशन शर्मा,नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी विपुल सिंह, नगर मंत्री पप्पू राय, आईटीसेल संयोजक शुभम राय, बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह, गोलु सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी भाजपा के पितृ पुरुष थे, जो युगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। राजनीतिक शुचिता सिद्धांतो के प्रति अडिगता की बात होगी, अटलजी को सदैव याद किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon