Purnia News: भवानीपुर बाजार में डेंगू पर वार, नगर पंचायत ने पानी हटाया, शुरू की डबल फॉगिंग अभियान

पूर्णियाँ, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर बाजार में कई दिनों से जमा बरसाती पानी और उससे उठती दुर्गंध ने जब लोगों की सेहत पर खतरा बनकर दस्तक दी, तब नगर पंचायत ने मोर्चा संभाल लिया। मंगलवार को मुख्य पार्षद सावन कुमार, उप मुख्य पार्षद शांति देवी और कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। बाजार की सड़कों पर फैले गंदे पानी को सेफ्टिक टैंक के माध्यम से उठवाया गया और साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए दिन में दो बार फॉगिंग शुरू की गई।

Purnia News

लगातार हो रही बारिश के कारण पानी निकासी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा था। स्थिति बिगड़ती देख जब स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से आवाज उठाई, तब प्रशासन हरकत में आया। कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक उपाय के तहत पानी हटाया जा रहा है, लेकिन बहुत जल्द स्थायी जल निकासी प्रणाली पर भी काम शुरू किया जाएगा। साफ-सफाई और जनस्वास्थ्य को लेकर नगर पंचायत अब पहले से अधिक सतर्क है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon