चाँदपुर भंगहा नहर पर हथियार की खरीद-बिक्री की कोशिश नाकाम, एकनाली बंदूक के साथ विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

पूर्णिया: चकमका ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चाँदपुर भंगहा नहर पर कुछ व्यक्ति अवैध रूप से हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल मौके पर पहुँची, जहां तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर पुलिस को आता देख भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एकनाली बंदूक बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बालक को निरुद्ध करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है, वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में चकमका ओपी के प्रभारी पु०अ०नि० प्रिंस कुमार, सिपाही रमेश कुमार (सि0/680) और सूरज कुमार (सि0/683) की भूमिका सराहनीय रही। पूर्णिया पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon