Bihar Election 2025: धमदाहा में बाबूलाल मरांडी ने भरी हुंकार, कहा — जनता मालिक 11 नवंबर को क्रमांक 1 दबाकर दें NDA को आशीर्वाद

पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा से एनडीए प्रत्याशी लेशी सिंह के समर्थन में आज झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। सभा में क्षेत्र के लोगों का उत्साह देखने लायक था। अपने प्रेरक संबोधन में मरांडी ने कहा कि धमदाहा विकास की नई दिशा में बढ़ रहा है और एनडीए की सरकार ही इस प्रगति को और गति दे सकती है।

उन्होंने जनता मालिक से आग्रह किया कि 11 नवंबर को क्रमांक 1 के सामने वाला बटन दबाकर एनडीए को समर्थन दें, ताकि क्षेत्र में विकास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ सकें। सभा में उपस्थित समर्थकों ने “फिर एक बार एनडीए सरकार” के नारों से मैदान गूंजा दिया। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी लेशी सिंह ने भी अपने क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण दोहराया और कहा कि धमदाहा को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon