बलवाहाट पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर व हाइवा चालक को गिरफ्तार किया

सहरसा, अजय कुमार : जिले के बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर- बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के खोजूचक के समीप से बलवाहाट पुलिस ने शनिवार देर रात गिट्टी लदी एक हाइवा ट्रक से भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर व हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया। वही एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। इस संबंध रविवार को बलवाहाट थाना में मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शनिवार देर रात बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार को सूचना मिली कि सिमरी बख्तियारपुर की ओर से बलवाहाट की ओर गिट्टी लदा हुआ एक हाइवा ट्रक जा रही है।

जिसमें भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया। जिसे त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा जा सकता है। सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पुअनि मु.मैनूद्दीन, सअनि.बासुकीनाथ, पीटीसी प्रमोद शर्मा सहित अन्य पुलिस शामिल थे। जैसे ही बलवाहाट पुलिस खोजूचक के समीप पहुंची कि सिमरी बख्तियारपुर की ओर से आ रही एक हाइवा ट्रक को रोका गया। इस दौरान जब पुलिस द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गई तो गिट्टी के अंदर ट्रक में बने तहखाना से रोयल स्टेज का 750 एमएल का 1784 बोतल,375 एमएल का 2388 व 180 एमएल का 3238 कुल सात हजार 410 बोतल बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शराब तस्कर सहित हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया। वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया। पकड़े गए शराब तस्कर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपना नाम बलवाहाट थाना क्षेत्र के सरोजा गांव के निवासी स्व.घोघय यादव का पुत्र मनोज यादव बताया।

वही पकड़े गए हाइवा चालक खगड़िया जिला चौथम थाना क्षेत्र के बकिया गांव के निवासी सुबोध पासवान का पुत्र राजा कुमार पासवान बताया। पकड़े गए शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख बताई जा रही थी।पकड़े गए शराब तस्कर से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि झारखंड में शराब लोड की गई थी और रास्ते मे तीन चालक को बदला गया था। बता दे कि शराब तस्कर मनोज यादव पूर्व में भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए शराब की संम्पत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर को रविवार को सहरसा न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही हाइवा के साथ साथ तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon