पूर्णिया: रामकृष्ण मठ, पूर्णिया के होम्योपैथिक औषधालय को इस माह बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर श्री कृष्ण देव सिंह जी द्वारा उनके कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग ₹30,000 मूल्य की दवाएं प्रदान करायी गईं। मठ परिवार इस सेवा-समर्पण के लिए श्री सिंह एवं बैंक ऑफ बड़ौदा का हृदय से आभार व्यक्त करता है। गौरतलब है कि यह होम्योपैथिक औषधालय वर्ष 1927 से रामकृष्ण मिशन की सेवा भावना के अनुरूप सतत रूप से संचालित है और अब तक हजारों लोगों ने यहाँ से आरोग्य लाभ प्राप्त किया है।

TAGGED:PURNIA NEWS



