Baanka : श्रीराम सेवा में समर्पण की अनूठी मिसाल — बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पहुंचे महाशिविर, व्यवस्थाओं से हुए अभिभूत”

बांका : जिला पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा रविवार को श्रीराम सेवा संघ द्वारा कटोरिया देवासी स्थित आयोजित महा सेवा शिविर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ बांका डीएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। शिविर स्थल पर पहुँचते ही उन्होंने मंदिर प्रांगण, मेडिकल काउंटर, कार्यालय, अन्नपूर्णा रसोई और संगीत कक्ष का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा का स्वागत श्रीराम सेवा संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह, प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, रोसड़ा के मुखिया शंभू सिंह, वरिष्ठ सदस्य आतिश सनातनी, राहुल राज, राहुल सिंह समेत संघ के सैकड़ों सेवाव्रती कार्यकर्ताओं ने किया। स्वागत स्वरूप उन्हें अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और श्रीराम सेवा संघ की पावन तस्वीर भेंट की गई। इस विशेष अवसर पर एसपी वर्मा ने श्रीराम सेवा संघ के सभी सदस्यों को स्वयं भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।

अपने उद्बोधन में उन्होंने श्रीराम सेवा संघ की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि “आप सबने कटोरिया में भी पूर्णिया का एहसास करवा दिया। मैं भावविभोर हूँ।” उन्होंने याद करते हुए कहा कि जब वे पूर्णिया के एसपी थे, तब रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन चिंतित था, लेकिन श्रीराम सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने भरोसा दिलाया — “सर, आप निश्चिंत रहें, व्यवस्था पर आंच नहीं आने देंगे।” और वही हुआ। इस विश्वास और समर्पण ने संस्था की साख को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एसपी वर्मा ने कहा कि यह संस्था अद्वितीय है क्योंकि इसके सदस्य न केवल स्वयंसेवक हैं बल्कि अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में भी अग्रणी हैं। पूर्णिया से प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं का आकर सेवा देना संस्था की अनुशासन, प्रतिबद्धता और ‘सर्वगुण संपन्नता’ का प्रतीक है। श्रीराम सेवा संघ द्वारा आयोजित यह महा सेवा शिविर सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सेवा की भावना का सजीव उदाहरण बन चुका है — और इसमें ऐसे गरिमामयी आगंतुकों की उपस्थिति इसे और भी दिव्य और प्रेरणादायक बना देती है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon