बनमनखी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पूर्णिया: बनमनखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नहर पुल के पास गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक फरार होने लगा। तत्पश्चात पुलिस व सशस्त्र बल की संयुक्त कार्रवाई से आरोपी को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि युवक के पास वाहन के वैध दस्तावेज नहीं थे और मोटरसाइकिल चोरी की थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो० जियाउद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में बनमनखी थाना के पुलिस कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon