ARARIA NEWS : फारबिसगंज के स्थानीय जेपी सभा भवन में गुरुवार को नाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समाज के पवन ठाकुर ने की। बैठक में पुरानी कमेटी की निष्क्रियता पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से उसे भंग करने का निर्णय लिया गया और संगठन को नए सिरे से मजबूत करने पर सहमति बनी। विचार-विमर्श के बाद कुबेर टोला निवासी किशोर ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्हें समाज को संगठित करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी 30 दिसंबर को एक और बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति और कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर बिजेंद्र ठाकुर, देव नाथ ठाकुर, वार्ड पार्षद रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर, रमेश ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, मिट्ठू ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
फारबिसगंज में नाई समाज की अहम बैठक, पुरानी कमेटी भंग, किशोर ठाकुर बने कार्यकारी अध्यक्ष

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


