Independence Day 2025: फारबिसगंज में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया याद

अररिया, प्रिंस (अन्ना राय): Independence Day 2025 स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गुरुवार को फारबिसगंज शहर में विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। इस कार्यकम की शुरुआत फारबिसगंज शहर के सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर सर्वप्रथम एसडीएम रंजीत कुमार रंजन और डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने माल्यार्पण करते हुए किया।

Independence Day 2025

जिसके बाद अनुमंडल प्रशासन के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पोस्ट आफिस चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, सुल्तान पोखर के समीप स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा, कोठीहाट पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, गोढियारी चौक पर स्थापित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा, धर्मशाला चौक पर स्थापित प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, फैंसी मार्केट स्थित बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा एवं अंत मे स्टेशन चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुआ। इस माल्यार्पण कार्यकम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं बुद्धिजिवियो ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के प्रति उनके किये गए कार्यो को बताया एवं अनुसरण करने की बात कही। माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय के बच्चों व एनसीसी कैडेट के द्वारा निकाली गई झांकी भी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon