प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का कराया गया नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

पूर्णिया: नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। गुरुवार की दोपहर भगवान की प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान नगर पंचायत भवानीपुर के अलावे अगल-बगल के गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान की आकर्षक व नयनाभिराम प्रतिमा को नगर पंचायत के सभी वार्डो सहित मुख्य बाजार में घुमाने का काम किया। इस दौरान समूचे क्षेत्र का वातावरण ना सिर्फ आध्यात्मिक बना रहा बल्कि जय श्रीराम एवं जय हनुमान के गगनभेदी नारों से समूचा वातावरण गुंजायमान बना रहा।

भगवान के नगर भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर थिरकते महिलाओं एवं पुरुषों की टोली आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वहीं इस अद्धभुत नगर भ्रमण को देखने के लिए समूचे नगर पंचायत की नर-नारियाँ अपने-अपने घरों से बाहर निकल पड़े थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी झकस साह, शंकर साह, अनिल कुमार, पूर्व मुखिया देव किशोर उर्फ देवल साह, त्रिवेणी जायसवाल सहित समूचे नगर पंचायत वासियों के सराहनीय सहयोग बना रहा। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को प्रकांड पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। इस दौरान समूचा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय व आध्यत्मिक बना रहा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon