पूर्णिया: पूर्णिया के जबलपुर कस्बा में आगामी 8 अगस्त 2025 को सावन पूर्णिमा से एक दिन पूर्व विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा एक दिवसीय विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह शिविर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आयोजित हो रहा है, जिसमें कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों शिवभक्तों के लिए जल, भोजन, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस जैसी सेवाओं की व्यवस्था रहेगी।
पूरे दिन भोलेनाथ के भजन-कीर्तन से शिविर का माहौल भक्तिमय रहेगा। यह शिविर न केवल सेवा का माध्यम है, बल्कि युवाओं को सनातन संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का एक प्रेरणादायी प्रयास भी है। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं से तन-मन-धन से सहयोग की अपील की है ताकि यह आयोजन सफल और प्रभावशाली बन सके।



