पूर्णिया: PURNIA NEWS भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर निवासी दीप नारायण मंडल के पुत्र गुजो मंडल के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दुर्गापुर गांव में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें गुजो मंडल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।
TAGGED:PURNIA NEWS



