Purnia News
पूर्णिया

पूर्णिया में बिजली आपूर्ति को लेकर बड़ा कदम: उपभोक्ताओं को मिलेगी 24×7 सेवा, डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर शुरू हुई व्यापक व्यवस्था

पूर्णिया: पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के वरीय और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लक्षित लाभुकों को मिले और आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पूर्णिया (पूर्वी) द्वारा गर्मी एवं वर्षा के मौसम में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा चुके हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता अभि. प्रशांत कुमार मंजू के नेतृत्व में बिजली लाइनों के ऊपर से गुजर रही टहनियों और लत्तरों की छंटाई, विद्युत शक्ति उपकेन्द्रों का मेंटेनेंस, और साफ-सफाई जैसे उपाय किए गए हैं।

⚡ उपभोक्ताओं की सेवा के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं:

  • सभी शक्ति उपकेन्द्रों में उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निपटारे हेतु 3-3 मानवबलों की कुल 45 कर्मियों की तैनाती की गई है।

  • बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को 24×7 आधार पर हल करने के लिए कस्टमर केयर सेवा शुरू की गई है।

📞 कस्टमर केयर नंबर:
📱 मोबाइल: 9264456431, 9031633823
☎️ लैंडलाइन: 06454-242777

🔧 स्थानीय स्तर पर संपर्क हेतु महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर:

क्रम विद्युत शक्ति उपकेन्द्र उपकेन्द्र मोबाइल कनीय अभियंता सहायक अभियंता
1 बायसी 7368800217 7763818842 6287742902
2 बेलगच्छी 7763815539 9264440844
3 रमनीकला 9065512035 9264440845
4 अमौर 7763815540 7763818843 9262296151
5 रौटा 9262398847 7763818844
6 बोलान 7368800360
7 महमदिया 9065512036 7763818845 7763815255
8 बियाडा 9262296161 7763814897
9 मरंगा 7763815530
10 जीरोमाइल 7763815542 9264440846
11 महेन्द्रपुर 9262898937
12 बेलौरी 9262898936 7763814900 7763815256
13 पूर्णिया सिटी 7763815538 7763814899
14 जलालगढ़ 7763815537 7763818827
15 कसबा 7368800218 7763818846

🛠️ फ्यूज कॉल एवं शटडाउन प्रबंधन:

  • लाइन मेंटेनेंस हेतु प्लांड शटडाउन की व्यवस्था की गई है।

  • इसके अलावा फ्यूज कॉल के लिए तय समय पर शटडाउन किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति में कम से कम बाधा आए।

इस समेकित प्रयास से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में तेजी आई है और विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। यह पहल बिजली सेवाओं को ज्यादा उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *