Bihar Election 2025: पूर्णिया में वीडियोग्राफर व फोटोग्राफरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर शुक्रवार को पूर्णिया के महानंदा सभागार में फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर एवं कैमरामैन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रभारी पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी-सह-निदेशक, डीआरडीए, पूर्णिया द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और निगरानी से संबंधित तकनीकी व प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नामांकन, संवीक्षा, व्यय निगरानी, आचार संहिता उल्लंघन, मतदान, ईवीएम परिवहन, मतगणना और परिणाम घोषणा तक की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों का समवर्ती और प्रमाणिक रिकॉर्ड तैयार करने के महत्व पर बल दिया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ दर्ज करना और आयोग को आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं से अपने कार्यों को निष्ठा, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ संपादित करने का आह्वान किया, ताकि पूर्णिया जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon