बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025: अभ्यर्थियों के व्यय पंजी निरीक्षण की तिथियां घोषित

पूर्णिया: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय पंजी का कम से कम तीन बार निरीक्षण कराना अनिवार्य है। इसी क्रम में व्यय प्रेक्षक की सहमति से निरीक्षण की तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें प्रथम निरीक्षण 30 अक्टूबर, द्वितीय 4 नवम्बर तथा तृतीय निरीक्षण 8 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। यह निरीक्षण पूर्णिया स्थित कॉपरेटिव बैंक के द्वितीय तल पर सभाकक्ष में प्रत्येक तिथि को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं अथवा अपने निर्वाची अभिकर्ता के माध्यम से निर्धारित तिथियों पर निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के समक्ष अपना व्यय पंजी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon