बिहार बाल मंच ने गोपालदास नीरज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई

अररिया: स्थानीय पीडब्ल्यूडी परिसर में स्कूली बच्चों की संस्था बिहार बाल मंच की ओर से हिंदी के महान कवि एवं गीतकार गोपालदास नीरज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी सेवी अरविन्द ठाकुर ने की। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों और स्कूली बच्चों ने कवि नीरज के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत नीरज द्वारा रचित प्रसिद्ध गीत “मां ही गंगा, मां ही यमुना, मां ही तीर्थ धाम” से हुई।

इस अवसर पर बिहार बाल मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी और अध्यक्ष अरविन्द ठाकुर ने गोपालदास नीरज के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षक, कवि सम्मेलन के लोकप्रिय कवि और फिल्मों के सफल गीतकार थे। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, वहीं फिल्मी गीत लेखन के लिए लगातार तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

उन्होंने बताया कि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1885 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था और 19 जुलाई 2018 को दिल्ली में उनका निधन हुआ। उनके दर्जनों काव्य संग्रह प्रकाशित हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष राज ने किया। इस मौके पर मंच की ओर से उपस्थित दर्जनों स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon