Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार एनडीए के सीएम फेस होंगे

पटना: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय कर लिया है। नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए के सीएम फेस होंगे। बीजेपी और जेडीयू के बीच इस पर सहमति बन गई है। हाल ही में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को लाडले मुख्यमंत्री की उपमा दी थी, जिससे संकेत मिल गए थे कि वह एनडीए का चेहरा होंगे। जेडीयू के दबाव के बाद बीजेपी ने भी नीतीश के नाम पर मुहर लगा दी है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री प्रेम कुमार ने पहले तो चुनाव के बाद सीएम पर फैसला लेने की बात कही थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि आगामी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon