Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सलखुआ में चुनावी सभा की

Bihar Election 2025,अजय कुमार : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलखुआ स्थित महंथ मिट्ठू दास उच्च विद्यालय मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी युसूफ सलाउद्दीन के लिए चुनावी सभा की.इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी मौजूद रहे l साथ ही इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष सह सहरसा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी आईपी गुप्ता, महिषी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गौतम कृष्ण और सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरिता पासवान मौजूद रही l पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचे तेजस्वी यादव का मंच पर बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया l

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए शासनकाल में बिहार को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं मिला l तेजस्वी ने जनता से विकास, शिक्षा और रोजगार के मूलभूत मुद्दों पर मतदान करने की अपील की.उन्होंने कहा, आप लोग सिमरी बख्तियारपुर से महागठबंधन प्रत्याशी युसूफ सलाउद्दीन को भारी मतों से विजयी बनाएं. हम गारंटी देते हैं कि इससे क्षेत्र का विकास होगा और हमारे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे.इसके साथ ही उन्होंने सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान, महिषी से डॉ गौतम कृष्ण व सहरसा से आईपी गुप्ता को विजयी बनाने की जनता से अपील की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon