पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने शुक्रवार को दालखोला स्थित एसएसटी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बीएसएफ और एसएसटी टीम के पदाधिकारियों से जांच व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे सघन निगरानी रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों को निरंतर चालू स्थिति में रखने और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
बिहार चुनाव 2025: डीएम और एसपी ने दालखोला चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, कड़ी निगरानी के निर्देश

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


