पूर्णिया: बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं सहयोग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सरकार की प्राथमिकता अपराधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखना है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत कुछ विशेष पहल की जा रही हैं और अपराधियों को “लंगड़ा बाबा” बनाने की योजना तैयार की गई है। मंत्री ने बताया कि पूर्णिया में दो–तीन ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें इस योजना के तहत निशाना बनाया जाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। डॉ. जायसवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य स्थानीय सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना है।



