गोवा फिल्मोत्सव में बिहार पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, मनोज जोशी-दर्शन कुमार ने की बिहार में शूटिंग की वकालत

पटना/गोवा : 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के तीसरे दिन गोवा में चल रहे एनएफडीसी के फिल्म बाज़ार में बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम का पवेलियन फिल्मकारों, अभिनेताओं और निवेशकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बना रहा। पवेलियन का विधिवत उद्घाटन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव सह निगम के एमडी प्रणव कुमार (आईएएस) ने अभिनेता मनोज जोशी, दर्शन कुमार, नीतू चंद्रा, विकास कुमार, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, प्रोड्यूसर सागर श्रीवास्तव और निर्देशक राव देवेंद्र सिंह की उपस्थिति में किया। इस मौके पर कई फिल्मकारों ने बिहार में शूटिंग की योजना बनाई और निवेश की गहरी रुचि दिखाई।

प्रणव कुमार ने बताया कि बिहार में फिल्मों को अनुदान, वन-विंडो क्लियरेंस और प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है, जिससे राज्य अब फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि बिहार की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व किसी को भी लुभाएगा, वहीं दर्शन कुमार ने बाल्मीकि नगर में 40 दिन की शूटिंग के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां के लोगों का प्यार और साफ हवा उन्हें बार-बार बिहार खींच लाती है। नीतू चंद्रा ने भोजपुरी-मैथिली-मगही फिल्मों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया, जबकि विकास कुमार ने अगले साल बिहार पर आधारित फिल्म शूट करने की घोषणा की। बांग्ला निर्देशक परमिता मुंशी ने जनवरी से बिहार में सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज़ शुरू करने की सहमति दी। इम्पा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी बिहार के साथ सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिया। महाप्रबंधक रूबी (आईएएस) ने कहा कि अनुदान और सुविधाओं के कारण निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में बिहार में “शूटिंग ही शूटिंग” नज़र आएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon