BIHAR POLITICS : महिला रोजगार योजना के नाम पर डिजिटल ठगी से रहें सतर्क, जागरूकता ही सुरक्षा

BIHAR POLITICS : बिहार सरकार द्वारा हाल ही में घोषित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2.7 करोड़ परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता तथा छह माह बाद 2 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसी बीच ठग गिरोह इस योजना के नाम पर लोगों को कॉल कर फर्जी लिंक भेजकर ओटीपी (OTP) और गोपनीय बैंक जानकारी मांगने का प्रयास कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक एवं पूर्व वित्तीय साक्षरता सलाहकार अजय कांत झा ने नागरिकों को सचेत किया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही पासवर्ड, सीवीवी या ओटीपी साझा करें, अन्यथा वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक भी लगातार जागरूक कर रहा है कि “जानकार बनें और सतर्क रहें”। किसी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। सतर्कता ही आपकी वित्तीय सुरक्षा है और इस संदेश को समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon