ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार सरकार द्वारा करीब 54 करोड़ की राशि से अररिया में बन रहे न्यू पुलिस लाइन का सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने निरीक्षण किया, सांसद ने इस मौके पर वहां वृक्षारोपण कर इस नए पुलिस लाइन ने अतिशीघ्र शुरुआत करने की बात कही, सांसद ने कहा कि जिला पुलिस बल के लिए यह न्यू पुलिस लाइन सुरक्षित व सुविधायुक्त होगा, जिसमें करीब 1000 से अधिक पुलिस एवं अधिकारियों के रहने की जगह होगी, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित इस पुलिस लाइन में कार्यालय, शस्त्रागार एवं मनोरंजन की भी व्यवस्था होगी, इस पुलिस लाइन के निर्माण से पुलिस कर्मियों की कार्य जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि समर्पित तैनाती एवं पुलिसिंग को बढ़ावा होगा, इस न्यू पुलिस लाइन के निर्माण होने के बाद यह अररिया के लिए नया संसाधन साबित होगा। इस मौके पर साथ मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा एवं जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के साथ कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
ARARIA NEWS : अररिया में बन रहे न्यू पुलिस लाइन का सांसद ने किया निरीक्षण

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


