Bihar Election 2025,विमल किशोर – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को बैसा प्रखंड के शीशाबाड़ी कर्बला हाट के नजदीक सड़क किनारे आयोजित जनसभा को संबोधित किया। तथा महागठबंधन प्रत्याशी – अब्दुल जलील मस्तान को जीताने की अपील लोगों से की। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में दो विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस देश को बांटना चाहती है। दूसरी तरफ कांग्रेस, महागबंधन देश को जोड़ना चाहती है।उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा वोट चोरी कर सरकार बनाती है। इस बार भाजपा पार्टी वोट चोरी करने का फिराक में है । इसलिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर आरोप लगाया है। कि इलेक्शन कमीशन नरेंद्र मोदी से मिलकर वोट चोरी कर रहा है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह चुनाव नहीं जीतते हैं। आपका वोट चोरी कर चुनाव जीतते है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी रोकना मेरी जिम्मेवारी है। और सबों की जिम्मेवारी है। हमने चार हजार किलोमीटर भारत की यात्रा की। देश में फैले नफरत को हटाने के लिए। नफरत के बाजार को बंद कराना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सोच में नफरत है।
वे देश को बांटना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश व बिहार के युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। बिहार में में यूनिवर्सिटी,कॉलेज बेची जा रही है। या बंद हो रही है। बिहार के लोग अलग-अलग प्रदेशों में मिलेंगे। दुबई में भी मिलेंगे। बिहार के लोग वहां मेहनत करते हैं ।वो भी दूसरे प्रदेशों में। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश जी ने बिहार में मोदी जी ने देश में रोजगार खत्म करने का काम किया है। साथ ही आगे उन्होंने कहा कि आज मोबाइल के पीछे मेड इन चाइना लिखा रहता है। हम चाहते हैं मेड इन बिहार लिखा हो। पिछले बीस साल में नीतीश जी ने कितने फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाये। कितना उधोग धंधे खोले। इन सारी बातों का जवाब देना चाहिए। क्योंकि एनडीए के नेता आकर कहते है बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है। वे झूठ बोलते हैं।
आगे उन्होंने कहा पहले बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी फेमस थी। दूसरे देशों से लोग आते थे। हम चाहते हैं। बिहार में फिर से हाई क्वॉलिटी की यूनिवर्सिटी, कॉलेज बने। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सरकारी स्कूल इंग्लिश मीडियम की तरह चलेंगी,बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान खोलेंगे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी झूठ कहते हैं कि सामानों का दाम कम हुआ है। यह नहीं कहते हैं कि आप जो रील देखते हैं इसका पैसा मुकेश अंबानी की जेब में जाता है। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी का नशा ट्विटर,फेसबुक है। उससे रोजगार नहीं मिलता। बिहार का युवा रोजगार चाहता है। इक्कीसवीं सदी का नशा नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप किसानों से युवाओं से बात नहीं करते कि आपको रोजगार चाहिए।




